Posts

Showing posts from August, 2023

Big Book's Hindi Stories

 Big Book's Hindi Stories  Bigg Book Ka Kahani Bachho Ki Hindi Kahani  1. कछुआ और खरगोश   एक बार ,  एक खरगोश घमंड के कारण जिससे मिलता उसे रेस लगाने के लिए चुनौती देता था।   कछुए ने उसकी चुनौती स्वीकार कर ली।   रेस हुई। खरगोश तेजी से भागा और काफी आगे निकल गया  l खरगोश पीछे मुड़ कर देखा ,  कछुआ कहीं आता नज़र नहीं आया l खरगोश ने मन ही मन सोचा कछुए को तो यहां तक आने में बहुत समय लगेगा ,  चलो थोड़ी देर आराम कर लेते हैं l खरगोश एक पेड़ के नीचे लेट गया। लेटे-लेटे कब उसकी आंख लग गई पता ही नहीं चला।   उधर कछुआ धीरे-धीरे मगर लगातार चलता रहा।   बहुत देर बाद जब खरगोश की आंख खुली तो कछुआ लक्ष्य तक पहुंचने वाला था। खरगोश तेजी से भागा ,  लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कछुआ रेस जीत गयाl शिक्षा:  कोई काम असंभव नहीं है l जी तोड़ मेहनत और कोशिश करने से जीत निश्चित है l 2. बंदर और मगरमच्‍छ नदी के किनारे जामुन के पेड पर एक बंदर रहता था। नदी में एक मगरमच्‍छ अपनी बीवी के साथ रहता था।   धीरे-धीरे मगरमच्‍छ और बंदर में दोस्‍ती हो गई। बंदर ...